राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि आजम खान को जेल भिजवाने के पीछे अखिलेश यादव की भूमिका थी। दरअसल, अखिलेश यादव आज रामपुर जिला कारागार में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट का समय निर्धारित है। इससे पहले अखिलेश यादव के स्वागत में शहर में पोस्टर लगाए गए हैं और जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
जेल से निकलने के बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर जाकर उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस मुलाकात को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
15 सीटों की डिमांड कर रहे आजम?
पूर्व राज्यसभा सांसद ने 6 अक्टूबर को अखिलेश यादव से हुई मुलाकात को लेकर प्रेस वार्ता में कहा था कि वह अपने जातिगत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिले थे। उन्होंने इसे पूरी तरह पारिवारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं था. न तो किसी सीट को लेकर चर्चा हुई और न ही चुनाव में कौन लोग खड़े होंगे, इस पर कोई बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात पूरी तरह गैर-राजनीतिक थी. ईडी और आयकर विभाग की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

