राहुल गांधी की तारीफ और अखिलेश यादव की आलोचना कर गए ओपी राजभर  

योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर हैं कि उनकी बयानबाजी चर्चा का विषय बन जाती है अब नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन और एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के बीच योगी ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है।जिसके बाद प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कयास लग रहे हैं कि क्या राजभर का मन बदल रहा है वो आने वाले समय में फिर से पलटी मार सकते हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने भारत समाचार से बात करते हुए राहुल गांधी की तारीफ़ की और कहा कि उनकी ताकत पहले से बढ़ती जा रही है जबकि अखिलेश यादव की कमज़ोर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन की वजह से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढी है जबकि विपक्ष में घबराहट हो रही है। अखिलेश सिर्फ सीएम बनने के चक्कर में है।

 

 

‘राहुल गांधी की ताकत बढ़ गई है’

 

राजभर ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी की ताकत बढ़ गई और अखिलेश यादव की घट गई है। उसका कारण हैं कि आप सोशल मीडिया पर देखेंगे तो बड़ी संख्या में यादव और मुसलमान योगी जी के काम से संतुष्ट हैं। तो जब यादव और मुसलमान ही उनका मूल बेस हैं जब वो उनके यहां से हट रहे हैं. आप 2022, 2024 के नतीजे उठाकर देखिए, काँग्रेस ने जो वोट हासिल किया है उसकी तुलना करिए तो समझ आएगा।

 

 

प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- पीएम को अधिकार है..

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

\

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो नकल खुलेआम कराई जाती थी। नौकरी बेची जाती थी। अयोग्य बच्चे पास कराए जाते थे और योग्य बच्चे अयोग्य कर देते थे, ऐसे लोग पेपर लीक की बात कर रहे हैं. उनकी सरकार में पेपर लीक की बात तो छोड़ दीजिए, पेपर खुलेआम बिक रहे हैं।

राजभर ने कहा कि आप लोग सदन चलने दो, पूरा देश देख रहा है। आप चाहते हो कि फिर से अयोग्य लोगों को भर्ती किया जाए। उन्हीं को नौकरी दी जाए. योगी जी के राज में सरकारी नौ लाख बच्चों को नौकरी दी गई. इसलिए मैं अखिलेश यादव को सलाह दे रहा हूं।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए