एक यूनिट रक्त से 3 लोगो की बचाई जा सकती है जान : श्रवण शर्मा

इंद्री(सुनील शर्मा)
निफा की इंद्री शाखा द्वारा गांव रिंडल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे गांव के युवाओ ने बढ़ चढक़र 60 यूनिट रक्तदान किया। निफा के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि संवेदना 2 अभियान के तहत सभी 28 राज्यो, 8 केंद्र शासित प्रदेशों व सभी 800 जिलों में 16 से 30 मार्च तक 2400 रक्तदान शिविर लगाए जाएगे व डेढ़ लाख यूनिट रक्त दान कराकर रेड क्रॉस व सरकारी ब्लड सेंटर को दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी एक यूनिट रक्त से 3 लोगो की जान बचाई जा सकती है । रक्तदान करने से अपने शरीर में भी नए रक्त का संचार होता है और बहुत सी बीमारियों से बचाव होता है । निफा इंद्री सदस्य करणजीत सिंह व नीरू देवी ने कहा कि निफा इंद्री इस अभियान में लगातार रक्तदान शिविर लगाकर अपना सहयोग देगी व युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करती रहेगी। निफा इंद्री सदस्य नवीन कांबोज व नवीन भाटिया ने अपने गांव रिंडल में पहला रक्तदान शिविर आयोजित कराकर युवाओ को रक्तदान के प्रति जागरूक किया व भविष्य में भी लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। गांव में मंदिर के पुजारी ने अपने पूरे परिवार सहित रक्तदान करके सभी को जागरूक किया। लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल ब्लड सेंटर कुरुक्षेत्र की टीम ने रक्त एकत्रित किया । सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’