पुलिस मुठभेड़ में एक पशु चोर गिरफ्तार, तीन फरार

पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर, डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

बिजनौर। नांगल थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। घटनास्थल से चोरी किए दो पशु, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना पुलिस को सराय आलम की नहर पुलिया के पास पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश आम के बाग में चोरी के पशुओं के साथ मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए।
एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुबहान भनेड़ा का रहने वाला है। उस पर किरतपुर थाने में 19 अभियोग पंजीकृत हैं।
नांगल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुबहान पुत्र बाबू कुरैशी एक हिस्ट्रीशीटर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने फरार आरोपियों के नाम सादक पुत्र शमीम, वसीम उर्फ चीची पुत्र अब्दुल समी और भोला पुत्र शमीम बताए। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • Related Posts

    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के राम मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकारें!

    • By TN15
    • July 11, 2026
    सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकारें!

    दलित पैंथर्स: संस्थापकों की लड़ाई से परे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    दलित पैंथर्स: संस्थापकों की लड़ाई से परे

    जंग के बीच ईरान फिर से तैयार कर लिए परमाणु बम! उड़ी अमेरिका की नींद

    • By TN15
    • July 11, 2026
    जंग के बीच ईरान फिर से तैयार कर लिए परमाणु बम! उड़ी अमेरिका की नींद

    1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को परेड में शामिल क्यों किया?

    • By TN15
    • July 11, 2026
    1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को परेड में शामिल क्यों किया?

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’