विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम की भाजपा ने चमन गार्डन से की शुरुआत

भाजपा के जिलाध्यक्ष, कर्ण मंडल अध्यक्ष, वार्ड-12 के पार्षद व वरिष्ठ पत्रकार ने लगाई त्रिवेणी

करनाल, (विसु)। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम आज शहर की रेलवे रोड़ पर स्थिति चमन गार्डन कालोनी के पार्क से शुरुआत हो गई है। इस मुहिम के आज भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, कर्ण मंडल के अध्यक्ष नवीन बतरा, वार्ड-12 से भाजपा पार्षद मोनिक गर्ग व वरिष्ठ पत्रकार विकास सुखीजा द्वारा त्रिवेणी लगाकर कर दी है। उल्लेखनीय हैं कि इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी एंव वरिष्ठ पत्रकार विकास सुखीजा द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग की और से पूरा सहयोग दिया व बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भी अपना सहयोग देते हुए इस कार्यक्रम की गरीमा में चार चांद लगा दिए। इधर जैसे जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर कार्यक्रम पर पहुंचे तो उनका फुल मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। चमध गार्डन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार व सतविंद्र लाठर भी अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे और पौधारोपण कराने में सहभागी बने। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहाँ की आज के दिन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, क्यों कि आज पूरे संसार में पर्यावरण दिवस बड़ी घूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कढ़ी में भाजपा द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम से मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पत्रकार विकास सुखीजा द्वारा पौधरोपण का भव्यकार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर त्रिवेणी लगाने का मौका मिला और पर्यावरण को बचाने का सकारात्मक संदेश समाज में पहुंचा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाना अच्छी बात है, लेकिन लगाए गए पेड़ पौधों को बचाकर रखा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब जितने भी पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं उन क पालक भी नियुक्त किए जा रहे है, क्योंकि पालक अपने पेड़ पौधों का ध्यान रखेंगे और आने वाली पीढियों को इस लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पूरे हरियाणा में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर 20-20 पेड़ लगाने की योजना है। सभी से निवेदन भी किया जा रहा है कि इस अभियान से जुड़कर एक पेड़ मां के नाम से लगाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित कर सकें। ताकि आने वाली पीढियों को एक सुंदर और स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलें। करनाल में 1181 बूथ है और हर बूथ पर 20-20 पेड़ लगवाएं जा रहे है।
इस मौके पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष नीना अग्रवाल, कमलेश अरोड़ा, रेखा रानी सुखीजा, मिनाक्षी, महामंत्री विक्रम नंदा, जिला उपाध्यक्ष चरण सिंह, दीपक अत्री, दीपक कुमार, अमित आहुजा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है