मनु भाकर की ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

अभिजीत पाण्डेय

पटना। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चले ओलिंपिक 2024 के खेलगांव मे भारत की बेटी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में सटीक निशाने के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। मनु भाकर की इस ऐतिहासिक सफलता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मनु भाकर को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत की बेटी सुश्री मनु भाकर ने ओलिंपिक खेल के 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर शूटिंग प्रतियोगिता के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल दिलानेवाली मनु भाकर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहराकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं। देश को अपनी बेटियों पर गर्व है।
रविवार को पेरिस ओलिंपिक में भारत की बेटी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही मनु भाकर ने ओलिंपिक की महिला निशानेबाजी में पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव भी हासिल किया।

मनु भाकर ने 221.7 अंकों के साथ मेडल पर कब्जा किया। मनु भाकर के मेडल जीतने के साथ ही पेरिस ओलिंपिक में भारत के पदक जीतने का खाता भी खुल गया।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक