पुलिस प्रशासन के साथ हुई वार्ता के आधार पर सीटू ने 27 सितंबर 2024 को सैमसंग कम्पनी पर प्रस्तावित धरना- प्रदर्शन को किया स्थगित

नोएडा, मैसर्स- सैमसंग इंडिया श्री पेटंबदूर तमिलनाडु प्लांट के आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने 27 सितंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे से नोएडा सैमसंग कंपनी के प्लाट पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी थी। उक्त संदर्भ में पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा ग्रेटर नोएडा में चल रहे इंटरनैशनल ट्रेड शो जिसमें देश-विदेश के गणमान्य लोग हिस्सा ले रहे हैं। उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित करने के लिए सीटू नेताओं से बातचीत की जा रही थी। उक्त प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के संदर्भ में आज श्री हिरदेश कठेरिया एडीसीपी सेंट्रल नोएडा व श्री मनीष कुमार मिश्रा एडीसीपी नोएडा ने सीटू नेताओं को अपने कार्यालय सेक्टर- 14 ए नोएडा पर बुलाकर बातचीत किया और उन्होंने सैमसंग मैनेजमेंट से भी बातचीत कर बताया कि सैमसंग मैनेजमेंट लगातार तमिलनाडु प्लांट में चल रही श्रम समस्याओं के समाधान करने का प्रयास कर रहा है।उपरोक्त मुद्दे पर वार्ता में आज बनी सहमति के आधार पर सीटू नेताओं ने 27 सितंबर 2024 को नोएडा सैमसंग प्लांट पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यदि आंदोलनरत तमिलनाडु सैमसंग के कर्मचारियों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान यथाशीघ्र नहीं किया जाएगा तो सैमसंग कम्पनी सभी यूनिटो पर सीटू कार्यकर्ता फिर धरना प्रदर्शन करेंगे।
वार्ता में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के साथ सीटू जिला नेता कामरेड नरेंद्र पांडे, भरत डेंजर, रमाकांत सिंह, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि