कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर CM नीतीश नए में PM मोदी का जिक्र,  डिलीट किया पहला पोस्ट

Bihar News : पीएम मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा कर लालू नीतीश की राजनीति की हवा निकाल दी है। स्थिति यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहला पोस्ट डिलीट कर दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी का जिक्र किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। दिलचस्प बात ये है कि सीएम नीतीश ने एक्स पर जो अपना पहला पोस्ट किया था उसमें पीएम मोदी का जिक्र नहीं था।  उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया. बाद में जो नया पोस्ट किया उसमें पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

सीएम नीतीश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

 

सीएम नीतीश के पहले पोस्ट में क्या था?

 

सीएम नीतीश के पहले पोस्ट में पीएम मोदी का जिक्र नहीं था. पहला पोस्ट सीएम नीतीश ने 9 बजकर 14 मिनट पर किया था. इसे कुछ देर बाद हटा लिया और 10 बजकर 50 मिनट पर नया पोस्ट किया जिसमें पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।

 

लालू यादव ने क्या कहा?

 

आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा, “मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा।

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026