स्वाधीनता दिवस पर लें स्वच्छ, सुंदर विकसित बेतिया बनाने का संकल्प : गरिमा

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया: देश का 78वाँ स्वाधीनता दिवस नगर निगम कार्यालय परिसर में भी भव्य समारोह पूर्वक मनाया गया। जहां ध्वजारोहण के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हम सबको आज के स्वाधीनता दिवस पर अपने बेतिया नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने दायित्व और सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता और ईमानदारी से करें।

इसकी जरूरत और महत्ता को स्पष्ट करते हुए श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हमारे हजारों पूर्वजों के कुर्बान होने के बाद हम आजादी मिली है। इसके बावजूद हम इस आजादी का सही महत्व नहीं समझ पाए हैं। तभी अपने देश, समाज और अपनी जिम्मेदारी के प्रति हमारा समर्पण अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इस मौके पर महापौर के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी पार्षदगण, सभी अधिकारी एवं सभी मीडिया बन्धुओं को जलेबी खिलाकर सबका मुंह मीठा कराने के बाद सभी निगम कर्मचारियों को उपहार स्वरूप मिठाई का पैकेट भी भेंट किया गया। आयोजन में नगर आयुक्त, भूमिसुधार उपसमाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता, उपनगर आयुक्त, उपमेयर, सभी पार्षदगण, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आदि की सहभागिता रही।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस