Bihar News : प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस का धूम, गांव से लेकर शहर में फहराया गया तिरंगा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिट्टू कुमार/पश्चिम चम्पारण। भारत के स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे है. पुरे प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बच्चों से लेकर बूढ़ों में देश भक्ति और देश प्रेम दिखाई दी। सुबह से सभी जगहों पर देश प्रेम की गीत और तिरंगा फहराने की उत्सुकता देखी गई। गांव से लेकर शहरों में जगह-जगह लोग ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिए। वही लिबिट्री सिनेमा स्थित डाक्टर अहमद मैदान में ध्वाजारोहम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिटायर डी.एस.पी राम दास बौद्ध ने झंडातोलन किया और क्षेत्रवासियों को 78वी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और पुरे शहर वासियों से शांतिपूर्ण और भाईचारा का वातावरण बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कहां कि देश प्रजातंत्र है राजातंत्र नहीं है इस लिए जो बच्चे या बच्ची पढ़ेंगे तो वही कल का भविष्य होंगे। साथ ही जेपी सेनानी ने झंडा फहरा कर शहीदों का बलिदान याद किए। वहीं नगर के राजगुरु चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति के पास आधार संस्था के निर्देशक नंदलाल प्रसाद व जेडीयू के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने संयुक्त से ध्वजारोहण किया।

इस दौरान आधार संस्था के निर्देशक नंदलाल प्रसाद ने लोगों को स्वतंत्रता के पीछे वीर जवानों के योगदान के बारे में बताया कि भारत को आजादी दिलाने के लिए हजारों वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों का बलिदान कैसे दिया था। ऐसे वीर योद्धा की शहादत को आज के दिन याद करके युवा पीढ़ी को बताया जाता है कि आजादी पाने के लिए हमे कितना संघर्ष करना पड़ा है। पूरा प्रदेश तिरंगे के सम्मान में भारत माता की जय…जय हिन्द के नारों से गूंज उठा। इस तरह स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडा तोलन कार्यक्रम में मोहम्मद खलीलू रहमान उर्फ लालू भाई, डॉक्टर रेजूल आजम, डाक्टर मोहसिन अख्तर, एडवोकेट तनवीर अख्तर, इस्तेयाक अहमद, अब्दुल्ला खान, हाजी ताहिर साहब सहित सैकड़ो महिलाओं बच्चों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया