गोपालगंज में टीचर के बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश

 दोस्त के साथ यूपी से गिरफ्तार

 गोपालगंज। गोपालगंज में एक सरकारी स्कूल के टीचर के बेटे ने पैसे के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची। 14 अगस्त को हेमंत कुमार मांझी नाम के इस लड़के ने अपने दोस्त राजन कुमार के साथ मिलकर अपहरण का नाटक किया और अपने पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पिता ने बेटे की सलामती के लिए अपहरणकर्ताओं के बताए गए खाते में तत्काल 10 हजार रुपये भी भेज दिए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस फर्जी अपहरण कांड का पर्दाफाश कर दिया और दोनों दोस्तों को यूपी के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। पीड़ित पिता अशोक कुमार मांझी विजयपुर के मिडिल स्कूल सारुपाई में शिक्षक हैं। 14 अगस्त को जब वे स्कूल से घर पहुंचे तो उनका बेटा हेमंत घर पर नहीं था। हेमंत स्कूल से घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद अशोक कुमार मांझी के पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि उनके बेटे हेमंत का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की और पैसे भेजने के लिए एक खाता नंबर भी दिया।
बेटे की सलामती के लिए अशोक कुमार मांझी ने तुरंत अपहरणकर्ताओं के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और विजयपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज एसपी ने तुरंत एक एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तुरंत जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही हेमंत और उसके दोस्त राजन को यूपी के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि, ‘अपहृत हेमंत कुमार मांझी ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह अपने पापा से पैसे की डिमांड कर रहा था। इसके लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और एक लाख की डिमांड की।’ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने आगे बताया कि, ‘अपहरण की झूठी साजिश में हेमंत के साथ उसका दोस्त राजन कुमार भी सहयोगी था। इस मामले में पुलिस ने दो मोबाइल फोन और जिस सिम कार्ड से फिरौती की मांग की गई थी, उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।’

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत