गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का ओमवीर अवाना ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर आवाना ने स्वागत किया है और इसके लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा किसानों के लिए एक ऐतिहासिक उपहार है। नवीन दरों के अनुसार अगेती प्रजाति का मूल्य अब 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस निर्णय के परिणामस्वरूप प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।

आवाना ने कहा कि यह निर्णय किसानों की मेहनत, परिश्रम और योगदान का सम्मान है। सरकार के इस कदम से न केवल किसानों के आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार लगातार किसान-हित में कार्य कर रही है और यह वृद्धि कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। किसान मोर्चा इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत