ओमिक्रोन वेरिएंट 89 देशों तक पहुंचा, मामले हो रहे हैं तीन दिन में दोगुने:डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन विश्व के 89 देशों तक पहुंच चुका है और मामले दोगुने होने में तीन दिनों का समय ले रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाइपर म्यूटेंट विषाणु है जिसमें पहले के वेरिएंट की तुलना में काफी बदलाव आए हैं और इसके स्पाइक प्रोटीन में कम से 26 से 32 बदलाव दर्ज किए गए हैं जिसकी वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा दे सकता है। इसकी संक्रमण दर भी अधिक है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 16 दिसंबर तक यह विषाणु विश्च के 89 देशों तक पहुंच चुका था और इस बात की आशंका है कि जल्दी ही यह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से भी अधिक फैल सकता है।

इसमें कहा गया है कि ओमिक्रोन डेल्टा की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है और इसके मामले दोगुने होने में तीन दिनों का समय लग रहा है। अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि इसके तीव्र गति से फैलने की दर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देना, आंतरिक संचरणीय क्षमता या दोनों ही कारण है। जहां तक इसकी गंभीरता का सवाल है तो अभी तक इस मामले में आंकड़े सीमित ही हैं और अभी इस दिशा में शोध किया जाना बाकी है। लेकिन जिस प्रकार से ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है उसे देखते हुए लगता है कि अधिकतर देशों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा सकती हैं।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि इस विषाणु पर वैक्सीन की कारगरता के बारे में भी अभी तक कोई ठोस डाटा उपलब्ध नहीं है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में शुरूआती नतीजों के अनुसार इस पर फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन, एस्ट्राजेनेका और सिनोवेक वैक्सीन के दोनों डोज का कोई असर नहीं देखा गया है लेकिन बूस्टर डोज काफी प्रभावी देखा गया है।

Related Posts

इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल