भूमि सुधार विभाग से जुड़े मसले को जल्दी निपटाये अधिकारी : नीतिश

अभिजीत पाण्डेय

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों सहित बाकी विभागों को स्पष्ट कर दिया है कि जितनी जल्दी हो सके, वे अपना काम पूरा कर लें। नीतीश कुमार ने उन्हें विशेष निर्देश देते हुए कहा है कि जुलाई, 2025 से पहले काम को पूरा कर लें। नीतीश कुमार ने उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े सभी कार्यों को सही और तेज गति से निपटाने की बात कही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में चल रहे भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के कार्य में तेजी लाने और जुलाई 2025 तक यह कार्य पूरा करने को कहा। कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने 2013 में राज्य भर में विशेष हवाई सर्वेक्षण और भूमि का बंदोबस्त शुरू किया था।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिये आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सर्वविदित तथ्य है कि राज्य में अपराध की 60 प्रतिशत से अधिक घटनाएं मुख्यतः भूमि संबंधी विवादों के कारण होती हैं।

उन्होंने साफ कहा कि अब 9,888 और अधिकारियों की नियुक्ति के साथ, विभाग को जुलाई 2025 तक राज्य भर में भूमि का विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री ने पटना में 20 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कुमार ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करना है।

सरकार ने भूमि विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading
    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    Priyanka Chaturvedi On Ramayana: पूर्व सांसद और शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    • By TN15
    • July 31, 2026
    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    • By TN15
    • July 31, 2026
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    • By TN15
    • July 31, 2026
    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’

    • By TN15
    • July 31, 2026
    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’