आपत्तिजनक वीडियो : संगीत सोम के समर्थकों ने दी चेतावनी तो आरोपी ने मांग ली माफी 

 मामले में चार लोगों को गिराफ्तारी तो हो चुकी है पर मुख्य आरोपी अतीकुर मोहम्मद अभी फरार है 

द न्यूज 15 
लखनऊ। सोशल मीडिया पर जमकर नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता के समर्थकों ने धमकी दी कि अगर मामले के मुख्य आरोपी अतीकुर मोहम्मद को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वे विरोध शुरू करेंगे।
अतीकुर को लेकर पुलिस ने कहा था कि उसने शुक्रवार को फेसबुक पर वीडियो को पोस्ट किया। वह संगीत सोम से माफी मांग चुका है। इसके बाद भाजपा नेता के समर्थकों ने भी आगे बढ़कर माफी मांग ली है। अतीकुर ने बाकायदा रविवार को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, ” विधायक जी माफ कर दो। ऐसा सब नशे की स्थिति में हुआ है। मुझसे चूक हो गई है।
पुलिस ने शनिवार को अतीकुर के पिता इरशाद मोहम्मद, आस मोहम्मद, चंद्रू और वाजू को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना में कपड़ा विक्रेता अतीकुर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरधना के डिप्टी एसपी आरपी शाही ने कहा कि एक पुलिस टीम पहले से ही तेलंगाना में है और हमें उम्मीद है कि अतिकुर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हालांकि संगीत सोम ने अभी इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। इस बीच संगीत सोम सेना के वॉलंटियर्स ने बैठक बुलाकर अतीकुर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन को लेकर समय सीमा की घोषणा की। संगीत सोम सेना के अध्यक्ष सचिन खटीक ने कहा, ” हमने रविवार सुबह सरधना, डीएसपी आरपी शाही से मुलाकात की और उनसे कहा कि या तो अतीकुर को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाए नहीं तो प्रदर्शन किया जायेगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरधना सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। संगीत सोम चुनाव हार गए हैं। सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार अतुल प्रधान ने कांटे की टक्कर संगीत सोम को हराया है। संगीत सोम 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीते। 2017 में भी संगीत सोम और अतुल प्रधान दोनों में कांटे की टक्कर हुई थी और संगीत सोम ने बाजी मारी थी।

Related Posts

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

Continue reading
‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए