गुड्डू जमाली बने आजमगढ़ उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से थे सांसद, करहल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर उन्होंने लोकसभा सीट से दे दिया है इस्तीफा 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कल हुई बसपा प्रमुख मायावती  की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई है। इस बैठक में मायावती ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव से पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली उम्मीदवार बनाया है। गुड्डू जमाली 2012 से 2017 और 2017 से 2022 तक दो बार आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा से विधायक रह चुके हैं।
गुड्डू जमाली को मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक दल का नेता भी बनाया है। दरअसल चुनाव से कुछ समय पहले उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। गुड्डू जमाली 2022 का विधानसभा चुनाव AIMIM के टिकट पर लड़े पर सपा उम्मीदवार के सामने हार गए। चुनाव के तुरंत बाद गुड्डू जमाली फिर से बसपा में आ गए हैं।
गुड्डू जमाली को अपना उम्मीदवार बनाने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, “मौजूदा समय में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बसपा अभी भी सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की अपनी नीति पर कायम है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली को मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।” बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। साथ ही पार्टी ने पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और पूर्व एमएलसी विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती नेकहा कि भले ही पार्टी को चुनाव में सफलता ना मिली हो पर हमें निराश नहीं होना है। पार्टी की नीतियों पर निरंतर काम करना है। मायावती का कहना था कि भाजपा ने आरएसएस के जरिये ये दुष्प्रचार करवा दिया किबसपा की सरकार ना बनने पर उन्हें राष्ट्रपति बनाया जायेगा।मायावती ने कहा है कि मैं अपने सपने में भी ऐसा नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने भी ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था तो फिर वह कैसे स्वीकार कर सकती हैं।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए