बैकफुट पर आई उड़ीसा सरकार, कमिश्नर ने कहा – राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं! 

शाम को घर के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे भाकियू प्रवक्ता!

भुवनेश्वर तक पहुंची पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन की गूंज

चरण सिंह 

जिस तरह से उड़ीसा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान सड़कों पर उतर गए हैं उससे बीजेपी में हड़कंप है। उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए उड़ीसा सरकार को संदेश भिजवा दिया गया है। किसानों के आक्रोश को देखते हुए अब कटक के कमिश्नर राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से इनकार कर रहे हैं और उनके शाम को फ्लाइट पकड़ने की बात कर रहे हैं। उड़ीसा को किसानों की ताकत समझ में आ गई है।

दरअसल उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसानों के पैदल मार्च में शामिल होने गए राकेश टिकैत को आयोजकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। राकेश टिकट की गिरफ्तारी की खबर बाजार में आने के तुरंत बाद से ही भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। मुजफ्फरनर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किसान सड़कों पर उतर गए। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल को देखते हुए अब कटक के पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्ता सिंह ने कहा है कि राकेश टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। शाम को वह फ्लाइट पकड़कर अपने घर चले जाएंगे। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आज जो किसानों का पैदल मार्च था उसे बाधित क्यों किया गया। राकेश टिकैत को गेस्ट हाउस में क्यों रखा गया। किसानों का कार्यक्रम आयोजित क्यों नहीं करने दिया गया ?
दरअसल देश में एमएसपी गारंटी कानून और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में अमेरिका के किसानों के लिए भारत का कृषि बाजार खोलने के विरोध में आंदोलन चल रहा है। जगह जगह पंचायतें हो रही हैं। ऐसे में राकेश टिकैत की इस तरह से गिरफ्तारी बीजेपी को भारी पड़ सकती है। यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बीजेपी से नाराज हो गए तो यूपी चुनाव में इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में उड़ीसा सरकार की मज़बूरी है कि राकेश टिकैत को परेशानी न हो पाए।
  • Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

    Continue reading
    कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

    कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग