सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ, अखिलेश यादव ने योगी पर कसा तंज, द कश्मीर फाइल्स पर भी बोले

द न्यूज 15

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में सीएम आदित्यनाथ के शपथग्रहण को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ ग्रहण करना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि लखीमपुर फाइल्स फिल्म भी बननी चाहिए।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ”इकाना का पहले नाम बदला गया। भगवान विष्णु के नाम पर वह स्टेडियम बनाया गया था, उसका नाम बदल दिया गया। सरकार के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है, इसलिए उस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है, जो सपा शासन में बनाया गया था।”

अखिलेश यादव ने कश्मीर फाइल्स को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में लखीमपुर खीरी हिंसा के सहारे जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”यदि कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बन रही है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए। पड़ोसी जिला जहां जीप से किसानों को कुचल दिया गया था। समय आए और लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बने।”

इकाना में शपथ ग्रहण की तैयारियां : शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी हो रही है। यह समारोह इकाना स्टेडियम में होगा। इकाना स्टेडियम का निरीक्षण भी किया गया है। शासन ने एलडीए से इकाना स्टेडियम के आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Related Posts

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

Continue reading
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

  • By TN15
  • August 20, 2026
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

  • By TN15
  • August 20, 2026
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

  • By TN15
  • August 20, 2026
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…