अब प्रियंका गांधी भी कूदीं विवाद में; कहा हिजाब हो या बिकनी, महिलाओं का अधिकार

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर स्कूल और कॉलेजों में आने को लेकर चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा , ‘बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स या फिर हिजाब। यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। उन्हें यह अधिकार संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए।’ प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के लिए दिए अपने नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं‘ का भी इसमें जिक्र किया। महिलाओं का उत्पीड़न बंद करें।
इस बीच भाजपा ने हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कहते रहे हैं कि हिजाब विवाद के जन्म के पीछे कांग्रेस का हाथ है। हाईकोर्ट में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला एक वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। क्या हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता है कि कांग्रेस इस दिशा में काम कर रही है।’ भाजपा के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील देवदत्त कामत ने कहा, ‘मैं सौभाग्य से एक स्वतंत्र देश में रहता हूं। एक वकील के रूप में, मैं किसी भी मामले में पेश होता हूं और बहस करता हूं जिसमें मुझे निर्देश दिया जाता है। कोई तीसरा पक्ष और कोई राजनीतिक दल मेरे इस चयन पर सवाल नहीं उठा सकता है !’
भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने भी इस मामले में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में जो कुछ भी देख रहे हैं वह ज्ञान की तलाश के अलावा कुछ भी है। धर्म के नाम पर युवा लड़कियों को शिक्षा के बजाय हिजाब चुनने के लिए कहा जा रहा है। गौरतलब है कि हिजाब विवाद पर आज कर्नाटक हाई कोर्ट में दोपहर ढाई बजे सुनवाई होने वाली है। कि राज्य सरकार ने तीन दिनों के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकार ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन पर दिल्ली…

Continue reading
इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA