अखिलेश के समर्थन में आईं ममता बनर्जी पर अपर्णा यादव ने किया पलटवार

द न्यूज़ 15
कानपूर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में वोट मांगने आईं पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर अपर्णा यादव ने गुस्सा दिखते हुए पलटवार किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी में गुंडे-बदमाश रहते हैं, यह कहने वाली बंगाल की CM ममता बनर्जी इसी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आईं हैं, यह यूपी को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि बंगाल में खेला किया था, लेकिन यूपी में झेला होगा और इनको वहीं झेल दिया जाएगा।
अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में महिलाएं सुरक्षित रहीं। मंगलवार को ही पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें गरीबों के लिए योजनाओं की भरमार है। कहाकि यूपी में अब तक गरीब बेटियों की शादी में 35 हजार का अनुदान मिलता था, इसे अब बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा। इसके साथ हौसला योजना की राशि भी बढ़ाई जा रही है। बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक परिवहन में नि:शुल्क सेवा रहेगी। यह बहुत बड़ा काम है। विकास के लिए हर तरफ काम किया गया है।
उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि योगी सरकार में महिलाओं ने खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस किया है। चाहे उन्हें खेत खलिहान या जंगल में लकड़ी लेने जना हो, या फिर शहरों कस्बों में कामकाज के लिए जाना हो। हर तरफ महिलाएं खुद को सुरक्षित मान रहीं हैं। उन्होंने कहाकि भोगनीपुर सीट से राकेश सचान के साथ ही जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताएं। कहा, भाजपा का सुशासन आपको हर कदम पर सुरक्षा, विकास और तरक्की का अहसास कराएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, अनीता सचान आदि रहीं।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!