अब PM मोदी खुद उतरे मैदान में जाट लैंड से होगा रैलियों का आगाज : UP चुनाव

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब भाजपा अपने सबसे बड़े ब्रांड को उतारने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली वर्चुअल होगी। मोदी जी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और लोगों से रैली के लिए नमो एप के जरिए सुझाव भी मांगे हैं।
पीएम मोदी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उस जाटलैंड से करने जा रहे हैं, जो की किसान आंदोलन से बहोत प्रभावित रहा था। दूसरी और सपा-रालोद मिलकर भाजपा को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। इस वर्चुअल रैली में मोदी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोध्य करेंगे।
पीएम ने ट्वीट में यह भी कहा, कि जनभागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत निहित है। यूपी के पांच जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो एप पर जाकर अवश्य साझा करें। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश में लगातार रैलियां करेंगे।
यदि आयोग रैलियों से रोक नहीं हटाता है तो पीएम के यह कार्यक्रम वर्चुअल होंगे। पहली रैली में पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों को लिया गया है। इन जिलों में पार्टी द्वारा अपने सौ संगठनात्मक मंडलों पर स्क्रीन लगाकर कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से पीएम मोदी को सुनने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा पार्टी द्वारा जो एलईडी वैन विधानसभा क्षेत्रों में भेजी गई हैं, उनके जरिए भी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकेंगे। पार्टी ट्विटर, फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसे सुनवाने की व्यवस्था कर रही है। कोरोना के साए में यह विधानसभा चुनाव तमाम बंदियों के साए में हो रहा है। चुनावी रैलियों, सभाओं, रोड शो जैसे भीड़ वाले कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है। समीक्षा के बाद आयोग इस पर फैसला लेगा।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार