पश्चिम UP चुनावी समीकरण, सपा, बसपा और कांग्रेस को चुनौती, एक ही सीट पर दो मुस्लिम प्रत्याशी

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ढाई दर्जन से ज्यादा मुसलमान प्रत्याशी हैं। पश्चिमी यूपी में सत्ता पक्ष को अपनी बढ़त बनाए रखने की चुनौती होगी तो विपक्षी दलों को इन्हें उखाड़ फेंकने की, लेकिन एक ही सीट पर दो मुस्लिम प्रत्याशी खड़े होने से खेल बिगड़ने का भी अंदेशा है। कैराना, थाना भवन, चरथावल, मीरापुर, सिवालखास, मेरठ शहर, बागपत, छपरौली, लोनी, धौलाना, बुलंदशहर, शिकारपुर, कोल ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस, सपा व बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं दो सीटें ऐसी हैं, जहां से तीन-तीन प्रत्याशी उतारे गए हैं। मेरठ दक्षिण से सपा ने आदिल चौधरी, बसपा ने दिलशाद अली और कांग्रेस ने नफीस जैदी को टिकट दिया है तो अलीगढ़ सीट से सपा-रालोद ने जफर आलम, बसपा ने रजिया खान व कांग्रेस ने सलमान इम्तियाज पर दांव लगाया है।
अब जनता अपना दांव 10 फरवरी को लगाएगी। यह वे सीटें हैं जहां से निकला संदेश पूरे यूपी के चुनाव की चाल तय करेगा। जहां से विभिन्न पार्टियों के दो मुस्लिम प्रत्याशी खड़े हैं। ऐसे में वोटों का बंटवारा रोकना कड़ी चुनौती होगी। पिछले चुनावों में भाजपा ने यहां की 90 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग