अपर्णा यादव करहल से लड़ने को तैयार, अखिलेश को सीधी टक्कर

द न्यूज़ 15
करहल। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव जो अभी हल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैनपुरी की करहल सीट से मैदान में उतर सकती हैं।
सोमवार को अखिलेश यहां से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिले को पार्टी का गढ़ माना जाता है।
इसी बीच शनिवार को एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में अपर्णा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह करहल सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में मैनपुरी और आसपास के इलाकों में इस बात की चर्चा भी है कि बीजेपी अपर्णा को अखिलेश के खिलाफ टिकट दे सकती है।
अपर्णा यादव ने कहा है कि यदि पार्टी कहेगी तो वो मैनपुरी की करहल सीट से भी चुनाव लड़ेंगी। लखनऊ कैंट में लोगों की सेवा कर रही हूं। अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ूंगी। पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या करना है।

करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर अपर्णा यादव करहल सीट से चुनाव लड़ती हैं तो इस सीट पर सियासी मुकाबला बड़ा दिलचस्प होगा।
इस दौरान अपर्णा ने कि सपा छोड़कर भाजपा में आने से मेरे ससुर मुलायम सिंह यादव नाराज नहीं है और उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया। इस चुनावी मौसम में समाजवादी झटका देते हुए यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। अपर्णा यादव ने 2017 में विधानसभा चुनाव समाजवादी की पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से लड़ा। चुनाव में उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था।

Related Posts

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में…

Continue reading
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • August 10, 2026
एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

  • By TN15
  • August 10, 2026
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश