सांसद बेटी संघमित्रा और बेटे पर एक्‍शन के बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

द न्यूज 15  

कुशीनगर । यूपी विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान के एक दिन पहले फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट मामले में स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। इसके बाद पैसे बांटने के आरोप में बेटे आशोक मौर्य को हिरासत में ले लिया गया था। अब फाजिलनगर सीट से सपा प्रत्‍याशी स्‍वामी प्रसाद मौर्य को भी आचार संहिता उल्‍लंघन का नोटिस मिल गया है। रिटर्निंग अफसर (आरओ) अतुल कुमार ने बिना इजाजत रोड शो निकालने पर स्‍वामी प्रसाद को नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे में जवाब मांगा है। प्रशासन का कहना है कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुशीनगर जिला प्रशासन के अनुसार मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चुनाव प्रेक्षक को सभी तथ्‍यों और प्रत्‍याशी को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रत्‍याशी का जवाब मिलने और जांच के दौरान सामने आए तथ्‍यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्‍वामी प्रसाद का आरोप-सरकार कर रही साजिश
उधर, समाजवादी पार्टी उम्‍मीदवार स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र को कुचलने और उत्‍पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे अशोक मौर्य को अनावश्‍यक रूप से थाने में बिठाकर मानसिक तौर पर उत्‍पीड़ित किया गया। यह सब उनका चुनाव प्रभावित करने के मकसद से किया गया। स्‍वामी प्रसाद ने कहा कि गांव में भ्रमण और पैसा बांटने का आरोप सत्‍ता पक्ष की साजिश है।

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद