Noida Urban Primary Health Center : यूपीएचसी होशियारपुर पर पहली बार गूंजी नवजात की किलकारी

Noida Urban Primary Health Center : डा. वंदना कमल ने कराया सामान्य प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Noida Urban Primary Health Center : नोएडा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) होशियारपुर पर पहली बार प्रसव कराया गया । यह संभव हो सका केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वंदना कमल की सूझबूझ और प्रयास से। गत दिवस (6 जूलाई) एक गर्भवती अपनी जांच कराने केन्द्र पर आयी थी। उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिस्थियों को भांपते हुए डा. वंदना ने प्रसव पूर्व जांच की तो उन्हें लगा कि थोड़ी सी देर जच्चा बच्चा के लिए जोखिम भरी हो सकती है। इसलिए उन्होंने तत्काल प्रसव कराने का निर्णय लिया और केन्द्र पर सीमित साधनों के साथ सफलता पूर्वक प्रसव कराया। केन्द्र पर पहली बार किसी बच्चे का जन्म होने पर समस्त स्टाफ खुशी से झूम उठा।

Noida Urban Primary Health Center, Dr. Vandana's Efforts, Urban Primary Health Center

Also : Read :  खतरे में लालू की जान, नहीं हो रहा कोई मूवमेंट!

Dr. Vandana’s Efforts : 6 जुलाई को सर्राफाबाद झुग्गी बस्ती निवासी गर्भवती रिहाना आशा कार्यकर्ता शोभा के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होशियारपुर पर जांच कराने पहुंची। केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वंदना कमल ने जांच के दौरान पाया कि फुल डायलेशन यानि प्रसव का समय आ गया है। प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी थी और क्राउनिंग यानि बच्चे का सिर बाहर आता दिख रहा था। उन्होंने रेफर करने के बजाय केन्द्र पर ही प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। Dr. Vandana’s Efforts रंग लाया और रिहाना ने बेटी को जन्म दिया।

Both Mother and Child are Healthy : बच्ची की रोने की आवाज सुनकर केन्द्र का स्टाफ खुशी से झूम उठा। 23 वर्षीय रिहाना का यह पहला प्रसव है। जन्म के समय बच्ची का वजन करीब ढाई किलोग्राम था। Both Mother and Child are Healthy । डा. वंदना ने बताया आमतौर पर सामान्य प्रसव के दौरान भी थोड़े बहुत कट लगाने पड़ते हैं, लेकिन रिहाना का प्रसव बिना किसी कट के हुआ है। प्रसव के वक्त स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ता शोभा मौजूद रहीं।

Noida Urban Primary Health Center, Dr. Vandana's Efforts, Urban Primary Health Center

सर्राफाबाद निवासी रिहाना के पति मिन्टू रहमान ने बताया वह पत्नी की नियमित रूप से जांच करा रहा था। उसने प्रसव पूर्व सभी जांच सर्राफाबाद Urban Primary Health Center पर करायी थीं। जब उसकी पत्नी को परेशानी हुई तो उसने अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शोभा से संपर्क किया। शोभा रिहाना की हालत को देखते हुए तुरंत नजदीकी  यूपीएचसी होशियारपुर पर पहुंची और रिहाना को डा. वंदना के पास ले गयी। डा. वंदना ने उसकी स्थिति देखकर केन्द्र पर प्रसव कराने का प्रबंध कर दिया।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी