बल्लभगढ़ से अपहृत व्यापारी को नोएडा पुलिस ने सकुशल किया बरामद

ऋषि तिवारी
नोएडा। हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के बल्लभगढ से अगवा किए गए एक व्यापारी को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। व्यापारी को अगवा करने वाले बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए देर रात को थाना नॉलेज पार्क पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त करती हुई पुलिस को एक स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाने की को​शिश की लेकिन कार चलाक ने गाड़ी को तेजी से चलाकर भागने का प्रयास किया। तभी कार अनियंत्रित होगा डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्होंने देखा कि कार के अंदर एक व्यक्ति सीट के नीचे लेटा है और उसके हाथ-पैर को बांधा गया है।

अधिकारी के अनुसार उस व्यक्ति की पहचान व्यापारी राजीव मित्तल के रूप में हुई है जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि देर रात हरियाणा के बल्लभगढ़ से अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो कार सहित उन्हें बंधक बना लिया था। बदमाश हरियाणा से उन्हें ग्रेटर नोएडा ले आए थे। तभी पुलिस ने उनका पीछा कर लिया और बदमाश उन्हें छोड़कर भाग गए।

अपहृत व्यापारी राजीव मित्तल के भाई संजीव मित्तल ने बताया कि उनका बल्लभगढ़ में पार्किंग का ठेका है। संजीव मित्तल ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस की प्रसन्नता की और अपने भाई की सकुशल बरामदगी पर पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में कहा कि यहां की पुलिस की सक्रियता के चलते उनकी भाई की जान बची है। वही पुलिस को शक है कि व्यापारी की कार लूटने की नीयत से बदमाशों ने उन्हें अगवा किया था। बदमाश उनके एटीएम कार्ड से पैसा निकलवाने की फिराक में थे, तभी नोएडा पुलिस ने उन्हें देख लिया। नोएडा पुलिस यहां लगे विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हरियाणा पुलिस भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गई है।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    सागर शराब कांड ने बढ़ाई मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा