नोएडा पुलिस ने ठगी की रकम को चंद घंटों में कराया वापस

ऋषि तिवारी
नोएडा। पार्सल में ड्रग्स समेत अन्य आपत्तिजनक सामान होने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने एक युवती से 1.70 लाख की ठगी कर ली थी और इस मामले में पीड़िता की मां द्वारा थाने में शिकायत कर दी गई। जिसमें चंद घंटों बाद पुलिस ने उक्त धनराशि को फ्रीज कराते हुए आवेदक के खाते मे रकम वापस कराया दिया है। वहीं निवेश पर मुनाफा होने की बात कहकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से दो लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।

बता दे कि पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 में एक महिला ने कल शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को गिरफ्तार करने की धमकी देकर लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त धनराशि को फ्रीज कराते हुए आज महिला के उक्त खाते मे 1.70 लाख रूपये की धनराशि को वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा गौमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई है।

वहीं दूसरी तरफ निवेश पर मुनाफा होने की बात कहकर साइबर अपराधियो ने एक व्यक्ति से दो लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-17 निवासी राजन गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते दिनों उनके पास स्वामी नाम के ब्रोकर का फोन आया। उसने निवेश पर मुनाफा कमाने के लिए राजन से अकाउंट खोलने के लिए कहा।

उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अकाउंट खोल लिया। शुरू में राजन ने बीस हजार रुपये का चेक दिया और इसके बाद दो लाख 30 हजार रुपये चेक डिपॉजिट किया। जालसाजों ने इसके बाद मुनाफे के 13 हजार रुपये शिकायतकर्ता के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास फिर कॉल आई और बताया गया कि उसके अकाउंट में 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह रकम हवाला के माध्यम से देनी होगी। पैसे न देने पर शिकायतकर्ता से गाली-गलौज की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?