ऑन डिमांड लग्जरी कारों को चोरी करने वाले गिरोह नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने पांच मिनट में लग्जरी कार चोरी करने वाले छह शातिर बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कि लग्जरी कारों के ईसीएम (इलेक्ट्रानिक कंटेंट मैनेजमेंट) को रि प्रोग्राम करके नया कोड जनरेट कर और की-मोड जनरेट करके गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की 10 लग्जरी कार बरामद की गई हैं।

बता दे कि नोएडा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भारत अस्पताल के पास सर्विस रोड पर दोपहर करीब एक बजे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान खलील, मोनु कुमार, सोनू, राजेश कक्कड उर्फ राजा , अली शेर उर्फ इमरान, प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 29 से 38 साल के बीच की है। गिरोह के सदस्य पंजाब, नार्थ ईस्ट समेत 11 राज्यों में चोरी की कारों को शौकीन लोगों को खपा रहे थे। बताया गया कि ये बदमाश होटल आदि के बाहर खड़ी मंहगी कार को चंद मिनटों में उड़ा ले जाते हैं।

बता दे कि इनके पास KEY PROGRAMMING PAD भी मिला है। इसको पहले से इंटरनेट से कनेक्ट करते है। इसके बाद गाड़ी के ECM (Electronic content management) मशीन को Reprogramme कर लेते है। जिससे नया की-मोड जनरेट करने के बाद गाडी की डूप्लीकेट चाबी बना लेते है। इस की-पेड से ये पूरी कार को कंट्रोल कर लेते है। इस काम में महज 5-10 मिनट का समय लगता है। इनके द्वारा चाबी अपने पास गाडियों के लॉक तोड़ने व डूप्लीकेट चाबी बनाने के उपकरण भी है।

चोरी करने के बाद ये लोग कार की नंबर प्लेट को हटा लेते थे। दो से तीन दिन तक सुरक्षित स्थान पर रखते। इसके बाद चोरी की गाड़ियों के फर्जी आरसी व नंबर प्लेट तैयार करने के बाद बार्डर पार कराते थे। इस दौरान यदि कही पुलिस चैकिंग हो जाए तो ये अपने आप को मैकेनिक बताकर वहां से निकल जाते थे। इनके पास कार से संबंधित सभी उपकरण होते थे। इसलिए इन पर ज्यादा शक नहीं होता था।

LEGENDR FORTUNER, सफेद रंग की क्रेटा कार, सफेद रंग की ब्रेजा कार, सफेद रंग की क्रेटा बिना नम्बर प्लेट, सफेद रंग की क्रेटा कार बिना नम्बर प्लेट, सफेद रंग की क्रेटा कार बिना नम्बर प्लेट, सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट टाटा सूमो गोल्ड, सफेद रंग की बिना नंबर इको कार, मारुति रिट्ज और स्विष्ट रंग सफेद बरामद की गई।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस