नोएडा पुलिस ने दबोचे हनुमान और मां काली के फर्जी भक्त

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे नोएडा पुलिस ने 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेकी कर महिलाओं को जादू-टोने से सम्मोहित कर उनसे गहने लेकर फरार हो जाते थे और पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी खुद को हनुमान, मां काली और अजमेर वाले ख्वाजा का भक्त बताते थे। इसी दौरान महिलाओं को जादू दिखाकर सम्मोहित कर लेते थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने ऐसी तीन वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इन्हें सेक्टर 135 वाजिदपुर पुश्ता कट के पास से पकड़ा है।

नोएडा जोन डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि विजय कुमार, मिथुन, नीरज खान, अरबाज निवासी दिल्ली और माहिर निवासी 2बी, वसुंधरा, सेक्टर 02, थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया है कि वह दिल्ली एनसीआर में घूमकर सड़क पर किसी भी अकेली महिला को रोककर उसे हनुमान एवं काली माता का भक्त बताकर समस्याओं के समाधान का झूठा झांसा देकर उसे झांसा देकर अपने झांसे में लेते थे। फिर एक पेड़ के पत्ते पर सोडियम डालकर उस पर थूकते थे, उस पर पानी डालते और उसमें आग लगा देते थे, जिसे ये बाबा का दिया कहते थे। जिससे महिलाएं उन पर विश्वास करने लगती हैं।

इस बीच कुछ अन्य पीड़ित जो इनके गिरोह के सदस्य होते थे वो लक्ष्य के सामने अपना समाधान प्राप्त कर लेते थे और बाबा का धन्यवाद करते हैं। फिर ये लोग महिला को पूरे विश्वास में ले लेते थे और पीड़िता को बताते कि आपने जो गहने पहने हुए हैं वो ही आपकी सारी समस्याओं का कारण हैं। फिर ये खुद महिला से गहने उतार लेते और महिला के हाथ पर एक पत्ता रखकर उससे कहते कि बिना पीछे देखे 21 कदम आगे जाओ और ये पत्ता रखकर वापस आ जाओ। मौके का फायदा उठाकर गहने लेकर भाग जाते थे।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला है कि इन आरोपियों 28 जुलाई को लोटस जिंग सोसायटी के पास एक महिला को बहला फुसलाकर ओम का लॉकेट और एक जोड़ी बालियां छीन ली थी। करीब 25-26 दिन पहले सेक्टर 72 के पास अमोरा वाले रोड के पास भी इसी तरह से एक महिला से गले की चेन, बालियां व 2 अंगूठियां छीन ली थीं।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के बने 02 ओम लॉकेट, पीली धातु के बने 04 जोड़ी झुमके (कान की बाली), पीली धातु के बने 02 चेन, पीली धातु के बने 04 अंगूठियां, काली माला सहित पीली धातु का 01 मंगलसूत्र, सफेद धातु के बने 02 जोड़ी पायल, सफेद धातु का 01 चेन, पत्थर सहित सफेद धातु के बने 02 अंगूठियां, सफेद धातु के बने 02 अंगूठियां, एक छोटे प्लास्टिक के डिब्बे व एक बड़े प्लास्टिक के डिब्बे में 03 कटर व एक सफेद ठोस पदार्थ, एक काले रंग का रबर का सांप व श्री हनुमानजी व काली माता जी के 02 फोटो फ्रेम, कुल 5850 रुपये, 04 मोबाइल फोन और एक मारुति सेलेरियो कार बरामद की गयी।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी