Noida News : किसानों पर लाठीचार्ज कराकर लोकतंत्र का गला घोट रही योगी सरकार : देवेंद्र गुर्जर

भारतीय सोशलिस्ट मंच गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष ने गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने और घायलों के उचित इलाज कराने की मांग की 

नोएडा।  भारतीय सोशलिस्ट मंच गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा है कि  दादरी एनटीपीसी प्लांट पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों पर पुलिस का निर्मम लाठीचार्ज सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में दर्जनों किसान गम्भीर रूप से घायल  हो गए।  महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया l दर्जनों किसान गिरफ्तार किये गए।  भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है गिरफ्तार किये गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए ओर घायलों का समुचित इलाज प्रशासन कराए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इस सरकार ने किसानों से अपनी बात कहने का अधिकार भी छीन लिया है। अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज करना धरना प्रदर्शन को रोकना उन्हें जेल भेजना लोकतंत्र की हत्या है। लाठी-डंडों के जोर पर किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। यह सरासर भाजपा सरकार की नाकामी है सरकार किसानों की जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है जनता का विश्वास खो चुकी है सरकार में आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है सरकार पूंजीपति और धन्ना सेठों के इशारे पर किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है किसान मजदूर नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है और तानाशाही सरकार अपनी मनमानी पर उतारू हैं यदि  किसानों का शोषण बंद नहीं किया और जेल में बंद किसानों को बिना शर्त रिहा नहीं किया तो भारतीय सोशलिस्ट मंच किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा