Noida News : विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम कल से, नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन – ए की खुराक

नोएडा । जनपद में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम 28 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। विटामिन – ए की खुराक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस व शहरी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों के दौरान दी जाएगी। यह कार्यक्रम 26 जनवरी, 2023 तक चलेगा और नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. ओबेद ने बताया – विटामिन – ए की कमी से बच्चों में रतौंधी (अंधापन) होने का खतरा रहता है। आंखों की रोशनी, शरीर के विकास और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए विटामिन- ए आवश्यक पोषक तत्व है। भोजन से आयरन के अवशोषण के लिए भी यह बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया – आंखों में जलन, हड्डियां कमजोर होना, अधिक थकान, त्वचा रूखी होना और वजन घटना शरीर में विटामिन- ए की कमी के लक्षण हो सकते हैं। अधिक समय तक विटामिन- ए की कमी से आंखों में रतौंधी, आंख के सफेद हिस्से में धब्बे और कार्निया सूखने की समस्या हो सकती है। 

उन्होंने बताया-बच्चों को विटामिन -ए की कितनी खुराक दी जानी है, इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इस अभियान में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी।  इस दौरान विटामिन – ए की खुराक देने के साथ ही बच्चों को जीवन रक्षक टीके भी दिए जाएंगे।

जिला वैक्सीन भंडार प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया- विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हैं। जनपद में करीब 3.96 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरत के मुताबिक खुराक उपलब्ध करा दी गयी है। अगले एक माह तक माइक्रो प्लान के अनुसार छाया वीएचएनडी व यूएचएनडी सत्रों के माध्यम से नौ  माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को नियमानुसार विटामिन ए से आच्छादित किया जाएगा।

डा. ओबेद ने बताया-नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान एमआर के प्रथम टीके के साथ आधा चम्मच (एक एमएल), 16 से 24 महीने के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके साथ एक पूरा चम्मच (दो एमएल), दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम के दौरान पूरा चम्मच (दो एमएल) विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक