Noida News : सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा पर मानीताऊ कम्पनी पर हुए हमले में कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों ने श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नोएडा। मानीताऊ कम्पनी पर 04 जनवरी 2024 को मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के दोषी मैसर्स- मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लाट नं०-22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा कम्पनी प्रबंधक व सहायक प्रबंधक, ठेकेदार, गुंडों एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई एवं नियम कानूनों का उल्लंघन कर दिए गए ठेकेदारी के लाइसेंस को रद्द कर, ठेके में लगे सभी श्रमिकों को कंपनी के रोल पर करवाने की मांग को लेकर 20 जनवरी 2024 को इंटक नेता- संतोष तिवारी, एटक – नईम,एचएमएस- आर०पी० सिंह, व रितेश कुमार झा, ऐक्टू – अमर सिंह, यूटीयूसी – नूर आलम, टीयूसीआई – उदय चंद्र झा् यूपीएलएफ – राम नरेश यादव, भालेयू – शेर सिंह, एसवीएस – विनोद कुमार, सीटू नेता राम सागर, रामस्वारथ, पूनम देवी, मुकेश कुमार राघव, राजकरण सिंह, इशरत जहां, जनवादी महिला समिति के नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी आदि के नेतृत्व में मजदूरों ने एडिशनल लेबर कमिश्नर/श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व श्रम आयुक्त और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन एडिशनल लेबर कमिश्नर श्री सरजू राम को सोपा, ज्ञापन पर बातचीत करते हुए ट्रेड यूनियन नेताओं ने उन्हें यह भी अवगत कराया कि यदि दिए गए ज्ञापन पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं होगी तो 16 फरवरी 2024 को जनपद में चक्का जाम हड़ताल की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन, श्रम विभाग और प्रदेश सरकार की होगी।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी