Noida News : गर्भाशय से निकाली साढ़े तीन किलो की रसौली

ग्रेटर नोएडा । लम्बे समय से पेट में दर्द की समस्या परेशान एक महिला के गर्भाशय से चिकित्सकों ने साढ़े तीन किलोग्राम की रसौली (ट्यूमर) निकाली है। दादरी की नई आबादी की रहने महिला की सर्जरी दादरी के संतोष नर्सिंग होम में डा. मंजू सिद्धार्थ शैलत के नेतृत्व में की गयी।

डा. मंजू सिद्धार्थ ने बताया- नई बस्ती निवासी आजाद की पत्नी सलमा काफी दिनों से पेट में दर्द को लेकर पेरशान थीं। गांव के चिकित्सकों से उपचार करा रहीं थीं। दर्द निवारक दवा खाने से उन्हें तत्काल तो आराम आ जाता था लेकिन स्थायी रूप से उन्हें कोई आराम नहीं मिल रहा था। महिला ने संतोष नर्सिंग होम में परामर्श किया। चिकित्सकीय जांच में महिला के गर्भाशय में रसौली पायी गयी। सोमवार को उनकी सर्जरी कर रसौली निकाल दी गयी। रसौली करीब साढ़े तीन किलोग्राम की है। सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है। सर्जरी करने वाली टीम में डा. मंजू के साथ डा. अब्दुल सलाम, सहायक शशि कुमार मौजूद रहे।
डा. मंजू ने बताया- महिला की शादी को 15 साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें संतान नहीं हुई। रसौली भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है। उन्होंने बताया- गर्भाशय में छोटी-मोटी रसौली, गांठ होना आमबात है पर इसकी जांच यह जरूर की जानी चाहिए कि यह कैंसर वाली न हो।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी