Firozabad news : क्लब फुट से पीड़ित गोलू अब आम बच्चों की तरह चल पाएगा

लाइलाज नहीं है क्लब फुट : डॉ गौतम, क्लब फुट पीड़ित बच्चों की जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था

फिरोजाबाद | नगला सूरज निवासी श्रीकांत के आठ माह के बच्चे गोलू का संयुक्त जिला अस्पताल में क्लब फुट (टेढ़े-मेढ़े पैर) का निःशुल्क उपचार चल रहा है| पेशे से खेती का काम करने वाले श्रीकांत बच्चे को सही समय पर इलाज मिलने से खुश हैं| उन्होंने बताया कि गाँव की आशा और आँगनवाड़ी की मदद से पहले बच्चे की जाँच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गयी, फिर बाद में शिकोहाबाद भेजा गया|
श्रीकांत के बच्चे की तरह ही अन्य छह और बच्चों का उपचार संयुक्त जिला अस्पताल में निशुल्क चल रहा है|
संयुक्त जिला अस्पताल के ऑर्थों सर्जन डॉ. आकाश गौतम ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें बच्चे के पैर के पंजे अंदर की ओर मुड़े होते हैं या उनमें कुछ कमियां होती हैं ऐसे बच्चों का इलाज अब संभव हो गया है। इस विकृति को पोनसेटी पद्धति से पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। मिरेकल फीट फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग ने क्लब फुट बीमारी दूर करने का यह बीड़ा उठाया है।
संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी शर्मा ने कहा कि अस्पताल में क्लब फुट क्लीनिक की शुरुआत सितंबर 2022 से हो चुकी है और छह बच्चों का उपचार भी शुरू हो चुका है। बच्चों का उपचार मिरेकल फीट संस्था के सहयोग से डॉ. आकाश गौतम और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधक डॉ. साने आलम ने बताया कि पूरे उपचार चक्र के दौरान मिरेकल फीट संस्था के कर्मचारी उपचार के बारे में जानकारी एवं परामर्श प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डीईआईसी मैनेजर मनीष गोयल ने बताया कि हमारी टीम क्लब फुट ग्रसित बच्चों को चिन्हित करने तथा उनका उपचार कराने में संस्था की मदद कर रही है। मिरेकल फीट फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर विशाल सक्सेना ने कहा कि बच्चों में क्लबफुट का उपचार के लिए संस्था ने आरबीएसके और एनएचएम के साथ करार किया है जिसके तहत बच्चों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था अस्पताल में की गई है।
संस्था के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संस्था क्लब फुट बच्चों का उपचार के दौरान प्लास्टर व विशेष प्रकार के जूते भी प्रदान करती है।

तीन चरणों में होता उपचार : डॉ आकाश गौतम ने बताया कि पोनसेटी पद्धति से क्लब फुट बच्चों का उपचार तीन चरणों में किया जाता है। कास्टिंग, टेनोटोमी और ब्रेसिंग। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चों में से कोई एक बच्चा क्लबफुट जैसी अवस्था में होता है और जन्म के एक माह के बाद ही इसका उपचार शुरू किया जा सकता है।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है