Firozabad news : स्वच्छता और सावधानी ही रोगों से बचाव : डॉ. प्रेमी

बदलते मौसम में मच्छरों से बचाव व जीवन शैली में बदलाव लाने से बीमारियां रहेंगी दूर

फिरोजाबाद। मौसम बदलने के साथ लोगों को तरह-तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी की समस्याएं हो जाती हैं। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, उनमें इस तरह की दिक्कतें होने का खतरा अधिक होता है। जिन लोगों को अक्सर ऐसी दिक्कतें हो जाती हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह कहना है सीएमओ डॉ डीके प्रेमी का।
उन्होंने कहा कि जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य मेलों में 600 से अधिक मरीजों की सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त की दवा के साथ डेंगू की जांच भी की गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू व संचारी रोगों के मरीजों के लिए जिला अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल में 30-30 बेड आरक्षित किए गए हैं साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी में पांच-पांच बेड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं, मच्छरदानी और अन्य उपचार की व्यवस्था की गई है। जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां छिड़काव कराया जा रहा है और मरीज को नजदीकी अस्पताल में जांच आदि कराकर भर्ती कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर डेंगू के लारवा मिले हैं वहां कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है और निगम के सहयोग से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर एलर्जी के कारण त्वचा पर दाने निकलने, खुजली होने, आंखों में जलन, सिरदर्द और छींक आने जैसी समस्या हो सकती है। डॉ अशोक का कहना है कि जीवनशैली में बदलाव करने, मच्छरों पर पूरी तरह काबू पाना, शरीर ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए, मुंह पर मास्क, घर में सफाई तथा आसपास कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। घर को सैनिटाइज करें तथा बार बार हाथ धोएं जिससे संक्रमण कम हो सके। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श करें।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’