Monarchy of Britain : ब्रिटेन के नए सम्राट बने किंग चार्ल्स तृतीय, सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितम्बर को निधन होने की वजह से उनके बड़े बेटे किंग चाल्स को ब्रिटेन का नया सम्राट बनाया गया है। शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद की बैठक में प्रिवी काउंसिल ने किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में घोषित किया। इस मौके पर एक ऐतिहासिक समारोह आयोजित कर किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की गई। साथ ही नया सम्राट बनाए जाने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में क्वीन कैमिला प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम, पूर्व पीएम बोरिस जानसन और वर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस भी मौजूद रहीं।

पत्नी के निरंतर समर्थन से प्रोत्साहित ज् राजा घोषित होने के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि मेरी प्यारी मां, हमारी महारानी के निधन की घोषणा करना मेरा दुखद कर्तव्य है। मुझे पता है कि हम सभी को हुई इस अपूरणीय क्षति में आप मेरे साथ कितनी गहरी सहानुभूति रखते हैं। मैं अपनी प्यारी पत्नी के निरंतर समर्थन से प्रोत्साहित हूं। किंग ने कहा कि मेरी मां ने आजीवन प्रेम और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मेरी मां का शासन काल, समर्पण और निष्ठा में बेमिसाल था। कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक ज् किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि मैं कर्तव्यों और संप्रभुता की भारी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हूं। मैं जीवन भर वफादारी, सम्मान और प्यार के साथ सेवा करने की कोशिश करूंगा। इन जिम्मेदारियों को निभाने में मैं उस प्रेरक उदाहरण का पालन करने की कोशिश करूंगा जो मैंने संवैधानिक सरकार को बनाए रखने के लिए स्थापित किया है। मैं इन सभी द्वीपों और दुनिया भर में राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के लोगों की शांति सद्भाव और समृद्धि के लिए प्रयास करूंगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निदन के दो दिन बाद यह ताजपोशी हुई है। प्रोटोकाल के अनुसरा चार्ल्स अपनी मां की मृत्यु के बाद राजा बन गये थे लेकिन परिग्रहण नए सम्राट के नाम की आधिकारिक घोषणा करने की औपचारिकता को पूरी करती है। राज्याभिषेक समारोह के बाद सेंट जेम्स पैलेस की एक बालकनी से सम्राट चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिली पार्कर को क्वीन कन्सार्ट की उपाधि दी गई। वहीं किंग चार्ल्स के उत्तराधिकारी के रूप में प्रिंस विलियम अब प्रिंस ऑफ वेल्स कहलाएंगे।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी