Noida News : विशेष टीकाकरण अभियान : लक्ष्य से अधिक बच्चों को लगाए गए टीके

नौ से 20 जनवरी तक जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चलाया गया अभियान, टीकाकरण का दूसरा चक्र 13 से 24 फरवरी तक चलेगा

नोएडा। जनपद में नौ से 20 जनवरी तक चले विशेष टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। अभियान में ऐसे बच्चों को टीके लगाए गये, जिनका किसी कारणवश नियमित टीकाकरणछूट गया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- खसरा और रूबेला (एमआर) सहित कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी, फरवरी और मार्च में तीन चरणों में पांच वर्ष तक के बच्चों कोनियमित टीकाकरण के साथ मीजल्स रूबेला (एमआर) के टीके लगाए जा रहे हैं।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद ने बताया- जनवरी में नौ से 20 तारीख तक चलाए गये विशेष टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया- जनपद में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से करीब 1.23 लाख बच्चों का हेडकाउंट सर्वे किया गया था, जिसमें करीब 18534 बच्चे चिन्हित किये गये, जिनका किसी कारणवश नियमित टीकाकरण नहीं हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18534 बच्चों के सापेक्ष ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 22930 बच्चों का टीकाकरण किया गया,जो करीब 123.7 प्रतिशत है।
डा. उबैदने बताया- शिशुओं का नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है। शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण सुनिश्चित हो सके ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसके लिए आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और टीकाकरण के फायदे बताये। उन्होंने बताया- टीकाकरण से काली खांसी, गलगोंटू, पोलियो, खसरा-रूबेला, डिप्थीरिया, रोटावायरस, निमोनिया, दिमागी बुखार, टिटनेस, चिकनपॉक्स, टाइफाइड सहित कई बीमारियों से सुरक्षा होती है।
उन्होंने बताया- शासन के निर्देश पर विशेष टीकाकरण अभियान का द्वितीय चक्र 13 से 24 फरवरी तक चलेगा और तृतीय चक्र 13 से 24 मार्च तक संपन्न होगा।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान