Noida News : पल्स पोलियो अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने बच्चे को ड्रॉप पिलाकर किया शुभारंभ

Noida News : आज से घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी पल्स पोलियो की टीम, जनपद में 3.96 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

नोएडा । जनपद में रविवार (18 सितम्बर) को पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। संयुक्त जिला अस्पताल में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक बच्चे को ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायी। इस अवसर पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पवन कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उबेद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया 19 से 23 सितम्बर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियो की दवा पिलाएंगी। रविवार को 12 सौ बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। अभियान के तहत जनपद में 3.96 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उबेद ने बताया -पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है । पल्स पोलियो की दवा जन्म के समय ही दी जाती है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलायी जाती है। इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है। भारत सरकार के नेशनल हेल्थ पोर्टल पर 23 अक्टूबर 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पोलियो के दो सौ संक्रमणों में से एक संक्रमण अपरिवर्तनीय पक्षाघात (आमतौर पर पैरों में) में बदल जाता है। ऐसे में इस जटिल बीमारी के प्रति संपूर्ण प्रतिरक्षण अति आवश्यक है ।

डा उबेद ने कहा-पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है । इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका, जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन संभव हो गया। चूंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं, इसलिए एहतियातन भारत में भी शून्य से पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है । इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह शून्य से पांच वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर