Firozabad News : पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार भी : चंद्रसेन

Firozabad News : सिरसागंज सीएचसी में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर सांसद चंदसेन ने किया अभियान का शुभारंभ,  5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप : सीएमओ, 2 लाख 10 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

फिरोज़ाबाद । पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है। इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका, जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन संभव हो गया। चूंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं, इसलिए एहतियातन भारत के भी हर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है । इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने पाल्यों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उक्त बातें सांसद चंद्रसेन जादौन ने सिरसागंज सीएचसी में पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए कहीं।


उधर जनपद के मक्खनपुर में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने अभियान की शुरुआत बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर की। टूंडला सीएचसी में जिला अध्यक्ष वृंदावन लाल तथा उसायनी पीएचसी पर ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने फीता काटकर तथा बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि 19 से 23 सितंबर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम 1169 बूथों पर 4.5 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। उन्होंने कहा कि पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है। पल्स पोलियो का ड्रॉप जन्म के समय ही दिया जाता है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तथा शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए 1169 बूथ, 87 ट्रांजिट और 25 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। कार्यालय की तरफ से समस्त उप जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर निकायों से संबंधित अधिकारियों और जिला पंचायती राज अधिकारी को पत्र भेजे गये हैं।

पल्स पोलियो अभियान के प्रति रैली निकाल कर जागरूकता के संदेश दिये गये। आईसीडीएस विभाग से कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को केंद्र पर दवा पिलाएं। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और यूएनडीपी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गांव सिकंदरपुर जनपद फिरोजाबाद निवासी विकास बाबू का सरकारी टीकों में पूर्ण विश्वास है। उनका बड़ा बेटा मयंक पांच साल है जबकि दूसरा बेटा यश डेढ़ साल का है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की सभी ड्रॉप पिलवाई हैं और सभी प्रकार के टीके सरकारी टीकाकरण केंद्र से ही लगवाए हैं। इससे उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। पोलियो के ड्रॉप के कारण कभी भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। सभी लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलानी चाहिए और नियमित टीकाकरण भी कराना चाहिए।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • October 22, 2026
    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!