Noida News : ओमवीर अवाना ने दी ग्राम परिक्रमा यात्रा की जानकारी

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा क्लब सेक्टर 27 में जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा, रवि यादव उपस्थित रहे।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुऐ कहा की हमारा आगामी कार्यक्रम “ग्राम परिक्रमा यात्रा” जो 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश की धरती मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा नोएडा महानगर में ग्राम छिजारसी बारात घर में किसान मोर्चा नोएडा महानगर में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
जिसमें मुख्य अथिति माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, मुख्य वक्ता माननीय विधायक, पंकज सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ,किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद प्रधान सहित कार्यक्रम संयोजक पप्पू प्रधान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा