Noida News : सलाम नमस्ते में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में पोषण पखवाड़ा का आयोजtन हुआ। 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी एवं परंपरा के मिश्रण से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है। सलाम नमस्ते में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) गौतमबुद्धनगर की टीम ने हिस्सा लिया। वहीं यह कार्यक्रम स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आईसीडीएस की स्वास्थ्य पहल सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग गौतमबुद्ध नगर की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने जिले में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम मातृ एवं शिशु पोषण, डिजिटल सुलभता और बाल्यावस्था मोटापा नियंत्रण पर केंद्रित है। हमारी लगातार कोशिश से जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 1300 से घटकर 600 हो गई है, जो जिले के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग और जीवन के पहले 1000 दिनों के पोषण की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए।

वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि पोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम के दौरान पूनम तिवारी के साथ अंजनी राय, पूनम राय, ऋतु चौहान, वंदना श्रीवास्तव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। हमारी कोशिश है कि हम भविष्य में भी आईसीडीएस के साथ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोगी बनें।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!