Noida News : सीटू व जनवादी महिला समिति की हुई बैठक, जन मुद्दों पर चलाया जाएगा व्यापक जनसंपर्क अभियान

नोएडा । केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 05 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली संसद के समक्ष होने वाली किसान- मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने व जनविरोधी बजट के विरोध में चल रहे जन अभियान को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सी.आई.टी.यू. गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि 05 अप्रैल 2023 को होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली को लेकर पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और हजारों की संख्या में नोएडा से लोगों की भागीदारी रैली में कराई जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस बार होली के दिन पड़ रहा है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 05 मार्च 2023 को दोपहर 2:00 बजे सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही सरकार के जनविरोधी बजट के खिलाफ 28 फरवरी 2023 को नई दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता महिला नेता रेखा चौहान और संचालन आशा यादव ने किया। बैठक में महिला नेता चंदा वेगम, गुड़िया देवी, सरस्वती, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, भीखू प्रसाद, रोहतास, दीपिका आदि ने हिस्सा लिया और अपने अपने विचार सुझाव रखें।

  • Related Posts

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हेग में मौजूद ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ…

    Continue reading
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी