गांधी के बुनियादी कार्यक्रम पर राष्ट्रीय कार्यशाला 

देश और विदेश के कई गांधीवादी और सर्वोदयी हुए शामिल

गांधी के बुनियादी कार्यक्रम पर  दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 25-26 फरवरी को नई दिल्ली में हरिजन सेवक संघ एवं गांधियन सोसाइटी द्वारा आयोजित की गई। कार्यशाला में विदेश एवं देश के कई राज्यों के गांधीवादी व सर्वोदयी शामिल रहे।  न्यू जर्सी से आए डॉ डेविड ने गांधी गोइंग ग्लोबल का आह्वान किया। प्रोफेसर आनन्द कुमार ने  देश की वर्तमान परिस्थितियों में गांधी के बुनियादी काम कौमी एकता, दलित, आदिवासी, महिला उत्थान, ग्राम स्वराज, खादी मिशन पर कार्य करने आवश्यकता आज के समय में जरूरी बताया। हरिजन सेवक संघ अध्यक्ष डा कुमार शंकर सन्याल, सचिव संजय रॉय, जयेश जोशी, गोपाल शरण, धर्मपाल सैनी ताऊजी, बंशीधर आदि सभी ने गांधी के बुनियादी कामों से युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में राजस्थान समग्र सेवा संघ के गोपाल शरण द्वारा दुपहिया वाहन से लगभग 4100 कि.मी. गांधी विचार यात्रा के प्रथम चरण जयपुर से होगी। पोरबंदर-कोचरब-साबरमती- सेवाग्राम-राजघाट एवं आगामी ई-रिक्शा से राजस्थान में 12 मार्च से द्वितीय चरण होगा।

इस अवसर पर विद्यालयों में गांधी फिल्म दिखाने व गांधी पुस्तकें वितरण कार्यक्रम की सभी ने तहे दिल से प्रशंसा की। इसी तरह वाग्धारा सचिव जयेश जोशी की बांसवाड़ा के 300 आदिवासियों के साथ जनजातीय स्वराज केंद्र से गांधी सर्किल जयपुर तक लगभग 700 किमी स्वराज सन्देश- संवाद पदयात्रा के वृतांत का वर्णन करते हुए जयेश जोशी ने कहा कि बिना स्वराज प्राप्ति के गांधी के सपनों का भारत बनाना सम्भव नहीं है। इसलिए सारे गाँधीजनों को इस दिशा में कार्यक्रमों पर कार्य करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उजड़ता गांव और दम घुटता शहर नारे के साथ ग्राम विकास, जल, जंगल जमीन, शिक्षा , स्वास्थ्य पर गांधी के बुनियादी कार्यक्रम के तहत कार्य करने निश्चय किया गया।
  • Related Posts

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हेग में मौजूद ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ…

    Continue reading
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी