Noida News : खुशहाल परिवार दिवस पर बताये छोटे परिवार के बड़े फायदे

25 महिलाओं ने अंतरा और 50 ने अपनायी कॉपर टी, परिवार नियोजन के अन्य साधन भी उपलब्ध कराये गये

नोएडा । जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को छोटे परिवार के बड़े फायदे समझाए गए । इसके साथ ही यह भी बताया गया कि प्रजनन स्वास्थ्य के लिए परिवार का नियोजित होना बहुत ही जरूरी है। खुशहाल परिवार दिवस पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन के साधन (बास्केट ऑफ च्वाइस) मौजूद रहे, इच्छुक दंपति को साधन मुहैया कराए गये और उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। इस विशेष दिवस पर करीब 25 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा और करीब 50 महिलाओं ने कॉपर टी को अपनाया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया- जनपद में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। खुशहाल परिवार दिवस पर तीन विशेष समूह (उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं, नवविवाहित दंपति , जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं) वाले लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने बताया – खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधा सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध रही। उन्होंने कहा -हर दंपति को परिवार नियोजन के विषय में विचार-विमर्श करके ही अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए, इससे परिवार खुशहाल रहता है।
उन्होंने बताया – जिले में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं दो बच्चों के जन्म के बीच तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का उपयोग कर दो बच्चों के जन्म के बीच में अंतर रखा जा सकता है। पहला बच्चा शादी के दो साल बाद और पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर होना चाहिए। कॉपर टी अपनाकर पांच साल के लिए बच्चा होने से रोका जा सकता है। जब बच्चा चाहें तो कॉपर टी निकलवा कर गर्भधारण आसानी से किया जा सकता है। बच्चों में अंतर बनाए रखने के लिए अंतरा इंजेक्शन का प्रयोग किया जा सकता है। यह इंजेक्शन महिला को हर तीन महीने पर लेना होता है। पुरुष कंडोम का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं के पास गर्भनिरोधक गोली छाया और माला एन का विकल्प भी मौजूद है।
परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया- खुशहाल परिवार दिवस पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर योग्य दंपति के लिए बास्केट ऑफ च्वाइस उपलब्ध रही। इस अवसर पर करीब 25 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाया और करीब 50 महिलाओं ने परिवार नियोजन के लिए कॉपर टी को अपनाया। उन्होंने बताया -इसके अलावा दंपति की परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग की गयी। कुछ दम्पति ने अंतरा और कुछ ने कॉपरटी अपनाने के लिए सहमति जताई।

  • Related Posts

    किसान संगठनों के दबाव में झुकी टोल कंपनी, यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों की टोल सुविधा बहाल, 3 जुलाई का धरना स्थगित

    ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान संगठनों को…

    Continue reading
    दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

    दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, ‘…तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, ‘…तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे’

    महिलाओं को मिला किसान का दर्जा, विधानसभा से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

    • By TN15
    • July 3, 2026
    महिलाओं को मिला किसान का दर्जा, विधानसभा से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

    सैनिकों की शहादत को लेकर देश और संसद को गुमराह करना बहुत आपत्तिजनक

    • By TN15
    • July 3, 2026
    सैनिकों की शहादत को लेकर देश और संसद को गुमराह करना बहुत आपत्तिजनक

    अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    • By TN15
    • July 3, 2026
    अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, ‘आज मैं इस…’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, ‘आज मैं इस…’

    ‘हिंदुत्व राष्ट्रवाद का एक और नमूना..’: छत्तीसगढ़ HC ने एक टिप्पणी की और RSS पर भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी

    • By TN15
    • July 3, 2026
    ‘हिंदुत्व राष्ट्रवाद का एक और नमूना..’: छत्तीसगढ़ HC ने एक टिप्पणी की और RSS पर भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी