Noida News : खेल-खेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाना कैसे करें बच्चों को शिक्षित व विकसित

नालंदा वे फाउंडेशन ने टीचिंग लर्निंग मैटिरियल को लेकर की कार्यशाला

नोएडा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था नालंदा वे फाउंडेशन ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जनपद के एक होटल में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए टीचिंग लर्निंग मैटिरियल को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला संस्था के कार्यक्रम “गुटर-गू” के अंतर्गत की गयी। “गूटर गू” कार्यक्रम कहानी और कला के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ाने में सहयोग करता है।

नालंदा फाउडेंशन के नदीम आलम ने बताया-कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और कहानी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सिखाना था कि आसपास मौजूद वस्तुओं, प्रकृति के माध्यम और ऐसे सामान से जिसका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं, कबाड़ समझते हैं उन चीजों के इस्तेमाल से हम बच्चों के विकास में सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कहानी सुनाने के सत्र से हुई, जिसमें सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अगले सत्र में प्रशिक्षित कलाकारों ने विभिन्न गतिविधियों और तरीकों से चीजों का निर्माण करना आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं को बताया। उन्होंने बताया- कटोरी, चम्मच, पत्ते, टहनियों, मोजे, पुराने अखबार के माध्यम से बच्चों को किस तरह बुनियादी शिक्षा, बुनियादी संख्या ज्ञान खेल-खेल में दिया जा सकता है। कार्यशाला में जनपद की 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, एचसीएल फाउंडेंशन से नीलिमा चोपड़ा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हे बताया वह यहां बतायी गयी कला का इस्तेमाल अपने केन्द्रों पर करें और बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित और विकसित करें। पूनम तिवारी ने कहा- आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों की शिक्षा का वह केन्द्र है जहां से वह पाठशाला पूर्व की शिक्षा पाते हैं। यहां बच्चों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास का पूरा ख्याल रखा जाता है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी