Noida News : समझौते के बाद सीटू के बैनर तले मैसर्स- पाल सेल्स प्रा. लि. कम्पनी पर चल रहा श्रमिकों का धरना हुआ समाप्त

नोएडा । गैरकानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के विरोध में मैसर्स- पाल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ए-94/3 सेक्टर- 58, नोएडा पर पिछले कई दिनों से चल रहा श्रमिकों का धरना उप श्रम आयुक्त श्री धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सहायक श्रम आयुक्त श्री सुभाष यादव व श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री हंसराज सिंह की मध्यस्था में श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर पक्षों में दो दिन चली कई दौर की वार्ता के बाद समझौता संपन्न हो जाने के बाद मजदूर संगठन सीटू ने कम्पनी पर चल रहा धरना- प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

श्रमिकों का नेतृत्व कर रहे सीटू जिला महासचिव राम सागर व जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि नौकरी से निष्कासित श्रमिकों की छंटनी मानते हुए कंपनी के मालिक श्री रोहित कुमार व कार्मिक प्रबंधक नरेंद्र सिंह द्वारा श्रमिकों को अर्जित वेतन, अर्जित बोनस, छंटनी का मुआवजा, नोटिस वेतन, लीव आदि कानूनी देय पावनों का भुगतान कम्पनी द्वारा कर दिया गया। साथ ही समझौते में यह भी तय किया गया की छंटनी किए गए श्रमिकों को कम्पनी में कार्य उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पुनः काम पर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने हक के लिए एकताबद्ध होकर कई दिनों तक संघर्ष करने के लिए श्रमिकों को जीत की बधाई दी। हक दिलाने के लिए श्रमिकों ने सीटू संगठन का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!