Noida News : एडवा व सीटू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नोएडा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व सीटू गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आज सेक्टर- 8, नोएडा बांसबली मार्केट पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता कामरेड साहिब फारूकी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न शोषण को रेखांकित करते हुए महिला आंदोलन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि महिला आंदोलन के दबाव में सरकारों ने महिलाओं के पक्ष में कई कानून तो बनाए हैं पर सरकार की उन कानूनों को लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं है इसलिए महिलाओं का उत्पीड़न आज भी बदस्तूर जारी है। सीटू जिला उपाध्यक्ष पूनम देवी ने कामकाजी महिलाओं की समस्याओं को रेखांकित किया। और सीटू की ओर से सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज के नाम पर हो रहे शोषण आदि को रेखांकित किया और उक्त के खिलाफ वैचारिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सरोज योगी, मोनिका, सीटू जिला नेता लता सिंह, मंजू राय, रामसागर, रमाकांत सिंह, सीटू दिल्ली राज्य कमेटी सदस्य मधुबाला आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

  • Related Posts

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    दिल्ली में एक महीने के भीतर हुए दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 