संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर किसान सभा ने ट्रैक्टर रैली का किया समर्थन

अखिल भारतीय किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का घटक है। आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में सभी जगह ट्रैक्टरों से शक्ति प्रदर्शन किया गया। ग्रेटर नोएडा के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं अन्य मुद्दों पर अपना समर्थन व्यक्त करते हैं एवं ट्रैक्टरों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का समर्थन करते हैं।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसान सभा देश के स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रमुख घटक है संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर किसान सभा ने पूरे देश में हर जगह ट्रैक्टरों से प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। गौतम बुद्ध नगर की किसान सभा इकाई पूरे किसान आंदोलन की कॉल का समर्थन करती है एवं ट्रैक्टरों द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन का भी समर्थन करती है किसान सभा के संयोजक बीर सिंह नागर ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र की सरकार किसान आंदोलन का दमन कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को दिल्ली आने दिया जाए। शहीद किसान शुभकरण सिंह के परिवार को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ मुआवजा दिया जाए, मामले की न्यायिक जांच करते हुए दोषी हरियाणा सरकार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर हमेशा की तरह अपना समर्थन व्यक्त करती रहेगी।
  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप