Noida News : राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक

Noida News : एचआईवी-एड्स के नियंत्रण पर हुई चर्चा

नोएडा।  उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर सेक्टर 39 नोएडा स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नये भवन में सोमवार देर शाम प्रोग्रामेटिक मैपिंग एंड पोपुलेशन साइज एस्टीमेशन (पीएमपीएसई) के तहत कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड (सीएबी) की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फीमेल सेक्स वर्कर (एफएसडब्ल्यू)  मैन सेक्स टू मैन  (एमएसएम) ट्रांस जेंडर (टीजी)  और इंजेक्टेबिल ड्रग्स यूजर  (आईडीयू) की काउसंलिग को लेकर चर्चा हुई।जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन की अध्यक्षता में हुई कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जिले में चिन्हित फीमेल सेक्स वर्कर,  मैन सेक्स टू मैन, ट्रांस जेंडर और इंजेक्टेबिल ड्रग्स यूजर को किस तरह से समझाया जाए, उन्हें जागरूक किया जाए और उनकी काउंसलिंग की जाए कि एड्स के प्रसार पर रोक लग सके। बैठक में डा. शिरीश जैन ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
बैठक में उपस्थित विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी तरह एचआईवी एड्स पर नियंत्रण किया जाना बहुत जरूरी है और यह समाज में जागरूकता फैलाकर संभव है जबतक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक इसे नियंत्रित करने में कठिनाइयां आती रहेंगी। बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में वर्तमान में 278 फीमेल सेक्स वर्कर, 242 मैन सेक्स टू मैन , 280 ट्रांस जेंडर और 86 इंजेक्टेबिल ड्रग्स यूजर हैं। अब इन सभी की काउंसलिंग की जाएगी और इन्हें एचआईवी- एड्स के दुष्परिणामों के बारे में समझाया जाएगा। यह भी तय किया गया कि इन सभी की टीबी जांच भी की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले प्रोग्रामेटिक मैपिंग एंड पोपुलेशन साइज एस्टीमेशन के तहत कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड की पहली बैठक फरवरी में हुई थी, जिसमें जिले में एफएसडब्ल्यू, एमएसएम, टीजी ओर आईडीयू को खोजने के बारे में चर्चा की गयी थी।
दूसरी बैठक में खोजे गये इस वर्ग के लोगों की काउंसलिंग किये जाने पर चर्चा हुई।बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी से मोना, नेचुरल केयर से डा. बीडी खरे, ज्योति, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से अम्बुज पांडेय, पवन कुमार, ब्रजपाल, लल्लन यादव, कमल आर्य, बिजेन्द्र पाल, सामाजिक संगठन बसेरा से रिजवान, इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी)  से मनोज गुप्ता, सुरेंद्र, सुमन, विमल, मावी आदि उपस्थित रहे।  बता दें कि गौतमबुद्धनगर में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल, दादरी और जिम्स में इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर हैं। यहां एचआईवी-एड्स को लेकर मरीजों की काउंसलिंग की जाती है।
  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया