Nutrition Mission : जनप्रतिनिधियों ने गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्र

Nutrition Mission : आधारभूत संरचना से लेकर पोषण, शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान देंगे

नोएडा। पोषण मिशन के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूरत और वहां की व्यवस्थाओं को संवारा जा रहा है। इसका जिम्मा जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया है। जनपद के विभिन्न 15 आंगनबाड़ी केन्द्र जनप्रतिनिधियों ने और जिला स्तरीय 36 अधिकारियों ने 108 केन्द्र गोद लिए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया-इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेने का मकसद वहां की आधारभूत संरचना में सुधार, वहां आने वाली दिक्कतों को दूर करना और शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। छह माह के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का गोद दिया गया है। गोद देने की प्रक्रिया जुलाई माह में की गयी। छह माह यानि दिसम्बर तक यहां व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। जिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने इन केंद्रों को गोद लिया है वह हर माह वहां भ्रमण करेंगे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।

पूनम तिवारी ने बताया- पोषण, शाला पूर्व शिक्षा में सुधार प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। आंगनबाड़ी केन्द्रों से ही बच्चों की शिक्षा शुरू होती है। इसके साथ पोषण संबंधी जानकारी भी माता-पिता को यहीं से दी जाती है। इसलिए सबसे पहले इन केंद्रों की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। जिम्मेदार लोग आधारभूत संरचना से लेकर पोषण, शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान देंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया तीन-तीन आंगनबाड़ी केन्द्र जनप्रतिनिधियों ने गोद लिये हैं। इनमें सांसद डा. महेश शर्मा ने अट्टा व छलेरा के दो केंद्र, नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने छलेरा के तीन केन्द्र, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कुरेब, नगला कंचन, खाजपुर, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने विसेहड़ा, महावर,लुहारली केन्द्र गोद लिये हैं। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ने चिपियाना बुजुर्ग, चिपियाना पंचशील, चिपियाना खुर्द के आंगनबाड़ी केन्द्र गोद लिये हैं। पूनम तिवारी ने बताया जनपद में 1108 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। चरण बद्ध तरीके से इनकी स्थिति में सुधार किया जाएगा

 1108  आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई कला प्रतियोगिता : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में संचालित 1108 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बुधवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रों पर बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। जनपद में सीएसआर एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और मिठाई बांटी गयी।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’